कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में हिंदी प्रतियोगिता आयोजित

जमुड़िया(अमन राय): ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हिंदी माह - 2023 काफ़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान अन्य कार्यक्रमों के साथ अपने कर्मियों के लिए क्षेत्रीय कार्यालय सहित सभी इकाई कार्यालयों में भी हिंदी संबंधी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। इस कड़ी में आज (08/09/2023 को) क्षेत्र के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में कार्मिक प्रबंधक श्री अशोक कुमार की देखरेख में हिंदी वाचन प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें इकाई के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी ने शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राजभाषा हिंदी को लेकर इसी प्रकार का उत्साह हमें साल भर बनाए रखना है।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?